Hyundai Grand i10 Nios CNG: हुंडई कंपनी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्रैंड आई10 निओस का नया वेरिएंट भारत में पेश कर दिया है। ये नया मॉडल डुअल सिलिंडर CNG के साथ आता है, जो इसे और भी दमदार बनाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खासियत।
डुअल सिलिंडर CNG तकनीक
Hyundai Grand i10 Nios CNG में डुअल सिलिंडर सिस्टम शामिल किया गया है, जिससे गाड़ी की माइलेज और भी बेहतर हो गई है। गाड़ी में सिलिंडर को अच्छी तरह से प्लेस किया गया है, जो बूट स्पेस को बेहतर बनाता है जिससे अब लंबे सफर में ज्यादा सामान ले जाने की टेंशन नहीं होगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
Hyundai Grand i10 Nios 1.2 लीटर Bi-Fule इंजन के साथ आता है जो पेट्रोल और CNG दोनों से संचालित हो सकता है। पेट्रोल और CNG संयोजन के साथ यह 69PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।
CNG का उपयोग करने से ईंधन की खपत कम होती है और ये पर्यावरण के अनुकूल भी है, जिससे उत्सर्जन में भी कमी आती है। गाड़ी में 37 लीटर की पेट्रोल टैंक क्षमता और 60 लीटर (पानी के बराबर) की CNG टैंक क्षमता है।
Also Read-तस्वीरों से झलक रही शान! तगड़े अपडेट के साथ Mahindra Thar 5 Door की होगी धमाकेदार एंट्री
कीमत और वेरिएंट्स
Hyundai Grand i10 Nios CNG की कीमत 7.16 लाख रुपए से शुरू होती हैं। यह कार दो वेरिएंट्स Magna और Sports में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 7,75,300 और 8,30,000 है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इसे चुन सकते हैं।
कलर ऑप्शन्स
Hyundai Grand i10 Nios CNG कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जैसे:-
- Fiery red Amazon grey
- Spark green
- Typhoon silver
- Teal blue
- Atlas white
- Spark green with Abyss Black Roof
- Atlas white with Abyss Black Roof
Hyundai Grand i10 Nios CNG डुअल सिलिंडर वेरिएंट भारतीय बाजार में एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम ईंधन खर्च और ज्यादा माइलेज की तलाश में हैं।
Specifications
Engine | 1.2 Liter Bi-Fuel Engine (Petrol+CNG) |
Displacement | 1197CC |
Power (CNG) | 69PS |
Torque (CNG) | 95.2 Nm |
CNG Mileage ARAI | 27 km/kg |
Top Speed | 160 kmph |
Brakes (Front-Rear) | Disc and Drum |
Transmission Type | 5 Speed manual |
Suspension (Front-Rear) | McPherson strut and Coupled Torsion Beam Axle |
Shock Absorber | Gas Type |
Petrol Tank Capacity | 37 Liters |
CNG Tank Capacity | 60 Liters (Water Equivalent) |
Variants | Magna, Sports |
Features
- Touchscreen
- Infotainment System
- Reverse parking camera
- Rear Parking Sensors
- 6 Airbags, ABS with EBD
Also Read-टाटा ने Curvv EV और ICE का धांसू टीजर किया लॉन्च, क्या होगी कीमत
अस्वीकृति: दिए गए मूल्य व विवरण वास्तविक से भिन्न हो सकते हैं। कृपया खरीदारी करने से पहले विक्रेता की वेबसाइट पर पुष्टि करें।