Sun. Apr 20th, 2025
Jawa 42 FJJawa 42 FJ

जावा ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई बाइक Jawa 42 FJ लॉन्च कर दी है। यह एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक है जो आधुनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है। इसकी विशेषताएं और लुक इसे राइडिंग प्रेमियों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं। इस नई बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹2.20 लाख है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Jawa 42 FJ स्पेसिफिकेशन

डिजाइन – Jawa 42 FJ का डिजाइन क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन संयोजन है। इसमें फ्रंट में गोल LED हेडलाइट दी गई है, जो बाइक को एक रेट्रो लुक देती है। इसमें एक शानदार टियर ड्रॉप फ्यूल टैंक है, जो एल्युमीनियम प्लेट के साथ आता है, पीछे की तरफ, स्लिम टेल सेक्शन और LED टेललाइट्स इसे आधुनिक और आकर्षक बनाते हैं।

डाइमेंशन और वजन – इस बाइक का कुल वजन 184 किलोग्राम है और इसकी सीट की ऊँचाई 790 mm है, जिससे यह आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करती है। ग्राउंड क्लियरेंस 178 mm है, जो ऊबड़-खाबड़ सतहों पर भी सहज यात्रा को सुनिश्चित करता है। व्हीलबेस 1440 mm है, जो स्थिरता और संतुलन को बढ़ाता है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक की क्षमता 12 लीटर है, जो लंबी यात्रा के लिए पर्याप्त ईंधन भंडारण सुनिश्चित करती है।

इंजन – Jawa 42 FJ में एक पावरफुल 334 cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है जो 7500 rpm पर 28.76 bhp पावर और 6000 rpm पर 29.62 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियर बॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन प्रणाली का उपयोग किया गया है। Jawa 42 FJ में चेन ड्राइव ट्रांसमिशन और 1 डाउन, 5 अप का गियर शिफ्टिंग पैटर्न है।

इस इंजन में 81 mm बोर और 65 mm स्ट्रोक के साथ 11:1 का संपीड़न अनुपात है। इसके साथ ही, बाइक में CDI इग्निशन, प्रति सिलेंडर 1 स्पार्क प्लग भी दिया गया है। बेहतर नियंत्रण के लिए इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच का इस्तेमाल किया गया है, जो क्लच ऑपरेशन को हल्का और स्मूथ बनाता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग – Jawa 42 FJ में फ्रंट सस्पेंशन 41 mm का टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिया गया है, जबकि रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और प्रीलोड एडजस्टर है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 240 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिसमें डुअल चैनल ABS की सुविधा प्रदान करता है।

टायर और फीचर्स – जावा 42 FJ में फ्रंट के लिए 100/90 – 18 आकार के ट्यूब वाले टायर और 18 इंच के स्पोक व्हील, और पीछे के लिए 140/70 – 17 आकार के ट्यूब वाले टायर और 17 इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट्स, ब्रेक/टेल लाइट्स, USB चार्जिंग पोर्ट और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) शामिल हैं।

Jawa 42 FJ : कीमत, वेरिएंट्स और उपलब्धता

Jawa 42 FJ को 5 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: Aurora Green Matter, Cosmo Blue Matte, Mystic Copper, Deep Black/Matte Red Clad and Deep Black/Matte Black Clad।  वहीं वेरिएंट्स की बात करें को कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स में पेश किया है जिनकी कीमतें इस प्रकार हैं:

  • Aurora Green Matte – Spoke (डिस्क ब्रेक्स, स्पोक व्हील्स)
    कीमत: ₹1,99,142 (एक्स-शोरूम)
  • Aurora Green Matte – Alloy (डिस्क ब्रेक्स, एलॉय व्हील्स)
    कीमत: ₹2,11,942 (एक्स-शोरूम)
  • Cosmo Blue Matte और Mystique Copper (डिस्क ब्रेक्स, एलॉय व्हील्स)
    कीमत: ₹2,16,942 (एक्स-शोरूम)
  • Deep Black – Matte Red और Matte Black (डिस्क ब्रेक्स, एलॉय व्हील्स)
    कीमत: ₹2,21,942 (एक्स-शोरूम)

सभी वेरिएंट्स की कीमतें एक्स शोरूम हैं। कंपनी ने बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है आप  कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे महज 942 रूपए में बुक करा सकते हैं।

Also Read-2024 में लॉन्च हुई नई Jawa 42: जानें क्या हुए बदलाव और कीमत में कटौती

By Newz chowk

संदीप कुमार एक अनुभवी कंटेंट लेखक और पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में चार वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने ‘Live Today News Channel’ और ‘Lokseva News’ जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। राजनीति, मनोरंजन और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहराई से लिखने में माहिर हैं। जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना इनकी विशेषता है। लेखन के अलावा संदीप को किताबें पढ़ने और नई जगहों की यात्रा करने का शौक है। इनसे संपर्क करने के लिए san.sitml@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *